Search News

बलरामपुर में हाथी के हमले में पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर

बलरामपुर: हाथी के हमले में पत्नी की मौत, परिजनों ने किया चक्का जाम
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: April 1, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। रामानुजगंज वनपरिक्षेत्र के ग्राम फुलवार में सोमवार को हाथी के हमले में घायल हुए पति-पत्नी में से महिला की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई, जबकि पति का इलाज जारी है। इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने छतवा वन विभाग कैंपस के पास चक्का जाम कर दिया, जिसे वन विभाग द्वारा समझा-बुझाकर हटवाया गया।

सोमवार शाम करीब 6:30 से 7 बजे के बीच, गेहूं की फसल काटते समय हाथी ने अस्मीना बीबी और उसके पति उस्मान अहमद पर हमला कर दिया। हमले में अस्मीना बीबी का हाथ गंभीर रूप से जख्मी हुआ, जबकि उस्मान के कमर में चोट आई। दोनों को तत्काल रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वन विभाग ने इलाज के लिए 50 हजार रुपये की तत्काल सहायता भी दी।

मंगलवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। डिप्टी रेंजर विजय सिंह ने बताया कि महिला की मृत्यु के बाद परिजनों को छह लाख रुपये की मुआवजा राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में कुल दस हाथी विचरण कर रहे हैं, जिनमें से एक दल में नौ हाथी और दूसरे में एक लोनर हाथी शामिल है। आमजन से अपील की गई है कि वे शाम के समय जंगल की ओर न जाएं और बच्चों तथा बुजुर्गों को सुरक्षित स्थानों पर रखें।

Breaking News:

Recent News: