Search News

बांग्लादेश में जॉय बांग्ला ब्रिगेड पर गृह युद्ध की साजिश, शेख हसीना सहित 73 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

बांग्लादेश
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: March 29, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया है। ढाका के मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पुलिस ने यह मामला दर्ज कराया है। शेख हसीना के अलावा 72 अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। इन सभी पर बांग्लादेश में गृह युद्ध भड़काने और मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार को उखाड़ फेंकने की साजिश रचने का आरोप है।

सीआईडी ने दर्ज किया मामला

बांग्लादेश के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आपराधिक जांच विभाग (CID) ने अंतरिम सरकार को गिराने की साजिश के आरोप में ढाका के मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत के आदेश पर मामला दर्ज किया है। अदालत ने गुरुवार को इस मामले का संज्ञान लिया और CID को जांच शुरू करने का निर्देश दिया।

सीआईडी ने 19 दिसंबर 2024 को हुई एक ऑनलाइन बैठक की जानकारी मिलने के बाद इस मामले की जांच शुरू की। आरोप है कि बैठक में शामिल लोगों ने "जॉय बांग्ला ब्रिगेड" नामक एक मंच बनाया है, जिसके जरिए गृह युद्ध भड़काकर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को फिर से सत्ता में लाने की योजना बनाई गई थी। इस साजिश में शेख हसीना सहित 73 लोगों के नाम हैं, जिनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

Breaking News:

Recent News: