Search News

बिजनौर निवासी बीएसएफ जवान की पश्चिम बंगाल में मौत

बिजनौर
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: September 27, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क । 

पश्चिम बंगाल के मालदा शिवपुरी में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद के चांदपुर थाना क्षेत्रअंतर्गत गांव शादीपुर मिलक के रहने वाले बीएसएफ जवान हिमांशु कुमार (24) की मौत हो गई। उनका पार्थिव शरीर शनिवार की शाम पैतृक गांव आने की उम्मीद है। यह जानकारी दिवंगत जवान के चचेरे भाई विकास कुमार ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि भाई हिमांशु बार्डर सुरक्षा फोर्स (बीएसएफ) में 2022 बैच के जवान थे और इन दिनों वह 119 बटालियन पश्चिम बंगाल के मालदा शिवपुरी में हेड कांस्टेबल आर. एम. रेडियो मैकेनिक के पद पर तैनात थे। बटालियन अधिकारियो से दी गई जानकारी में बताया गया है कि हिमांशु शुक्रवार को कैमरा ठीक करते समय 11 हजार वोल्ट की बिजली के करंट की चपेट में आ गए थे। उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चचेरे भाई विकास ने बताया कि हिमांशु अविवाहित थे तथा अपने चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनकी मौत का समाचार मिलते ही गांव में शोक के लहर व्याप्त हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

Breaking News:

Recent News: