Search News

बिहार विधानसभा चुनाव: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सलखुआ में चुनावी सभा की

सहरसा
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: October 24, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सलखुआ स्थित महंथ मिट्ठू दास उच्च विद्यालय मैदान में महागठबंधन के प्रत्याशी युसूफ सलाउद्दीन के लिए चुनावी सभा की.मौके पर विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी मौजूद रहे.साथ ही इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी के अध्यक्ष सह सहरसा विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन प्रत्याशी आईपी गुप्ता, महिषी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी गौतम कृष्ण और सोनवर्षा विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी सरिता पासवान मौजूद रही. पटना से हेलिकॉप्टर के जरिए पहुंचे तेजस्वी यादव का मंच पर बड़ी संख्या में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया.सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा.उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए शासनकाल में बिहार को बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के सिवा कुछ नहीं मिला.तेजस्वी ने जनता से विकास, शिक्षा और रोजगार के मूलभूत मुद्दों पर मतदान करने की अपील की.उन्होंने कहा, आप लोग सिमरी बख्तियारपुर से महागठबंधन प्रत्याशी युसूफ सलाउद्दीन को भारी मतों से विजयी बनाएं. हम गारंटी देते हैं कि इससे क्षेत्र का विकास होगा और हमारे युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर मिलेंगे.इसके साथ ही उन्होंने सोनबरसा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सरिता पासवान, महिषी से डॉ गौतम कृष्ण व सहरसा से आईपी गुप्ता को विजयी बनाने की जनता से अपील किया.

Breaking News:

Recent News: