कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। बख्शी का तालाब थानांतर्गत सड़क हादसे में परीक्षा देकर लौट रहे चार छात्रों में एक की मौक़े पर दर्दनाक मौत हो गई तथा तीन घायल हो गए,वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल ईलाज के लिए नजदीकी पंडित राम सागर मिश्र शौ शैय्या अस्पताल भिजवाया जहां घायल छात्रों की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया था, वही पुलिस मृतक छात्र के शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बख्शी का तालाब थानांतर्गत स्थित बीकेटी इंटर कालेज के हाईस्कूल के छात्र अनमोल,अनुज कुमार निवासी बीरमपुर थाना बीकेटी,महेंद्र कुमार निवासी मदारीपुर थाना बीकेटी व आदर्श निवासी परझेहरा थाना रामपुर कलां जनपद सीतापुर शुक्रवार सुबह हाईस्कूल की परीक्षा देने बीकेटी थानांतर्गत कठवारा स्थित यूबीएस कान्वेंट स्कूल गया था जहा से दोपहर वह परीक्षा देकर घर वापस जा रहा था तभी चंद्रिकादेवी रोड़ रामपुर गांव के सामने चारों को सड़क हादसे में पिकअप ने टक्कर मार दिया,जिससे मौक़े पर ही अनमोल निवासी बीरमपुर की मौक़े पर ही मौत हो गई तथा अन्य तीनों को तत्काल ईलाज के लिए साढा़मऊ स्थित पंडित राम सागर मिश्र शौ शैय्या अस्पताल भिजवाया जहां हालत ज्यादा गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया था।वही बीकेटी पुलिस ने मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अन्य विधिक कार्यवाही में जुटी हुई थी।

