बीकेटी,लखनऊ
बख्शी का तालाब थाना से महज चंद दूरी पर ही दिनदहाड़े बंद मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों के जेवरात और नगदी पार कर दी।वहीं पुलिस ने शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है।थाना क्षेत्र के कठवारा गांव निवासी कीर्तन सिंह के मुताबिक वर्तमान समय में वह बख्शी का तालाब थाना से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित द मिलेनियम स्कूल के पास परिवार संग अपने नए मकान में रह रहे थे।रविवार को वह परिवार समेत रायबरेली में रिश्तेदार के घर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे।उन्होंने बताया कि रात्रि में घर पर रुकने के लिए वह गांव के ही व्यक्ति को छोड़ गए थे।सोमवार की सुबह सात बजे वह व्यक्ति घर के बाहर गेट में ताला लगाकर घर चला गया था।उन्होंने बताया कि जब वह शाम को परिवार समेत घर लौटे तो देखा कि बाहर का गेट खुला पड़ा था।जिसके बाद गेट के अंदर गए तो घर का मुख्य दरवाजा समेत कमरे तक कुल चार गेट के लॉक टूटे और दरवाजा खुले पड़े थे और अलमारी का सारा सामान बाहर बिखरा पड़ा था तथा अलमारी में रख्खी ज्वैलरी जिसमें एक सोने का हार,दो चैन,चार अंगूठी,तीन जोड़ी कान के झुमके व एक मंगलसूत्र समेत पांच चांदी की बिछिया, छह पायल,छह लाकेट (हांथ वाले) समेत दस हजार रुपए चोरी हो गए थे।उन्होंने तत्काल घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुचकर जांच पड़ताल की।जिसके बाद बुधवार को स्थानीय थाने पर लिखित तहरीर दी गई है।प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है,जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
