कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।
बीकेटी,लखनऊ एआईएमआईएम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के द्वारा दी गई अभ्रद टिप्पणी को लेकर गुरुवार को राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब में लाखन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पासी के नेतृत्व में राष्ट्रीय कार्यालय सीतापुर रोड़ भोलापुरवा बीकेटी लखनऊ से विरोध प्रदर्शन करते हुए पद यात्रा कर बीकेटी बड़ी बाजार में सैकड़ों साथियों के साथ एआईएमआईएम नेता शौकत अली का पुतला जलाकर अपना आक्रोश जाहिर किया।इस मौक़े पर लाखन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पासी ने बताया कि एआईएमआईएम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के द्वारा राष्ट्र रक्षक,धर्म रक्षक चक्रवर्ती सम्राट महाराजा सुहेलदेव पासी जी को लेकर सोशल मीडिया पर विवादित बयान दिया गया है,उसने महान वीर सनातनी योद्धा महाराजा सुहेलदेव पासी जी पर अभद्र टिप्पणी व सैय्यद सालार मसूद गाजी को अच्छा बता रहा है।जिससे हम लोगों की भावनाएं आहत हुई है,पूरा हिंदू समाज इससे आक्रोशित है।उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी बख्शी का तालाब साहिल कुमार को देते हुए शौकत अली की भारत से नागरिकता खत्म करके इस पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर भारत से तत्काल प्रभाव से बाहर किए जाने व इसकी पार्टी एआईएमआईएम की मान्यता भी भारत से रद्द किए जाने की मांग की है।उन्होंने कहा कि अगर इस आरोपी पर तत्काल प्रभाव से कठोर कार्यवाही नही हुई तो ऐसे ही विरोध प्रदर्शन होते रहेंगे और मजबूरन लाखों कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा की ओर कुछ करना पड़ेगा।

