कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। बख्शी का तालाब थानांतर्गत रहने वाली एक महिला ने युवक पर जबरदस्ती छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है,वही पीड़ित महिला ने घटना की लिखित शिकायत बीकेटी थाना पर किया है वही तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।पीड़ित महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर वह बीकेटी थानांतर्गत रहने वाली है,गुरुवार रात को वह अपने घर पर अपने बच्चों के साथ सो रही थी,तभी बाबापुरवा थाना बीकेटी निवासी लखन पुत्र शत्रोहन शराब के नशे में पीड़ित महिला के घर पहुंचा और दरवाजा खट खटाने लगा जब पीड़िता ने दरवाज़ा खोला तो आरोपी लखन उसका हाथ पकड़कर जबरदस्ती छेड़छाड़ करने लगा वही पीड़ित ने जब विरोध किया तो उसने जान से मारने की नियत से उसका मुंह दबाने का प्रयास किया वही पीड़ित महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग जब तक मौक़े पर पहुंचे उससे पहले आरोपी मौक़े से फरार हो गया।पीड़ित महिला ने बीकेटी थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की मांग किया है। वही थाना प्रभारी बीकेटी संजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता द्वारा तहरीर प्राप्त हुई है,मामले की जांचकर आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
