Search News

भाईफोटा पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साझा किया स्वरचित गीत

कोलकाता
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: October 23, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

भाईफोटा (भ्रातृद्वितीया) के अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं और इस खास दिन पर स्वरचित नया गीत जारी किया। मुख्यमंत्री ने गुरुवार सुबह अपने एक्स हैंडल पर 25 सेकंड का एक म्यूजिक वीडियो साझा किया, जिसमें गीत के बोल हैं— “भाई के माथे पर लगाया फोटा, मंगलदीप में जले लौ।” यह गीत गायिका ऐतिह्य ने अपनी आवाज में प्रस्तुत किया है। इस गीत को स्वयं ममता बनर्जी ने न सिर्फ लिखा है बल्कि इसकी धुन भी उन्होंने खुद बनाई है। मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा, “भ्रातृद्वितीया पर सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। मेरे शब्दों और धुन में, ऐतिह्य की आवाज़ में यह छोटा-सा प्रयास।” गीत के माध्यम से उन्होंने भाइयों की मंगलकामना और पारिवारिक स्नेह का भाव व्यक्त किया है।

सुनील गंगोपाध्याय को श्रद्धांजलि

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध बांग्ला साहित्यकार सुनील गंगोपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने संदेश में लिखा, “बांग्ला साहित्य के दिग्गज, सुप्रसिद्ध सुनील गंगोपाध्याय को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन।”
 

Breaking News:

Recent News: