कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क । आज, 8 मार्च 2025 को, पटना साहिब से भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में एक अप्रत्याशित दृश्य देखने को मिला। समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए थे। कार्यक्रम के समापन के समय, जब नीतीश कुमार रविशंकर प्रसाद के पैर छूने के लिए झुके, तो प्रसाद ने तुरंत उनका हाथ पकड़ लिया और उन्हें गले लगा लिया।
यह घटना वहां मौजूद नेताओं और उपस्थित लोगों के लिए चौंकाने वाली थी। सीएम नीतीश कुमार के इस व्यवहार को देखते हुए, विपक्षी नेताओं ने भी इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इससे पहले भी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूते हुए देखा गया है, जिससे राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया था।
