Search News

मंगलुरु में बजरंग दल के पूर्व सदस्य की हत्या के बाद तनाव, विश्व हिंदू परिषद ने किया बंद का आह्वान

कर्नाटक के मंगलुरु में गुरुवार रात बजरंग दल के पूर्व सदस्य सुहास शेट्टी की हत्या के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने शुक्रवार को शहर में बंद का आह्वान किया है। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और जांच शुरू कर दी है।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: May 2, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

कर्नाटक के तटीय शहर मंगलुरु में गुरुवार रात बजरंग दल के पूर्व सदस्य सुहास शेट्टी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना तब हुई जब सुहास शेट्टी अपनी दुकान के पास मौजूद थे। हमलावरों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस ने हत्या के पीछे आपसी रंजिश या पूर्व आपराधिक गतिविधियों की आशंका जताई है। सुहास शेट्टी का खुद का भी लंबा आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वे कई आपराधिक मामलों में आरोपी रह चुके हैं। उनकी हत्या के बाद शहर में भारी तनाव का माहौल बन गया है। शुक्रवार सुबह विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने बंद का आह्वान किया, जिससे कई क्षेत्रों में दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया गया है।

मंगलुरु पुलिस ने इलाके में धारा 144 लागू कर दी है और अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है ताकि कोई भड़काऊ सामग्री वायरल न हो। इस घटना को लेकर राजनीतिक और सामाजिक संगठनों में भी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। पुलिस हत्या की वजह और अपराधियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Breaking News:

Recent News: