मड़ियांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुए के अड्डे पर छापा, 6 आरोपी गिरफ्तार
कैनविज टाइम्स संवाददाता।
लखनऊ। राजधानी के मड़ियांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि केशवनगर क्षेत्र में ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ चलाया जा रहा है।
सूचना के आधार पर थाना मड़ियांव पुलिस की टीम ने मौके पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। पुलिस ने जुआ खेलते हुए 6 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
बरामदगी
पुलिस टीम की छापेमारी के दौरान मौके से 3,05,000 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए। साथ ही आरोपियों के पास जामा तलाशी में 5,010 रुपये भी मिले।
मुकदमा दर्ज, अग्रिम कार्रवाई जारी
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 3/4/5 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच भी की जा रही है।
यह कार्रवाई मड़ियांव थाना पुलिस टीम द्वारा की गई।
