Search News

मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह, मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुबह से भीड़

अररिया
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: November 11, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

अररिया के छह विधानसभा के 2538 मतदान केंद्रों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हो रहा है। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है और सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। जिले के छह विधानसभा में कुल 61 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। जिसमें नरपतगंज विधानसभा में 15, रानीगंज सुरक्षित विधानसभा सीट पर 7, फारबिसगंज विधानसभा में 13, अररिया में 10, जोकीहाट में 8 और अररिया में 8 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। मतदान को लेकर जिले को 295 सेक्टर और 18 सुपर जोन में जिला को बांटा गया है। 18 चेकपोस्ट, 54 एसएसटी और 54 उड़नदस्ता टीम के साथ 66 कंपनी पारा मिलिट्री फोर्स के साथ बीएएसपी, बीएचजी और बिहार पुलिस को शांतिपूर्ण मतदान के लिए लगाया गया है। मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह है और सुबह से मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थी। बड़ी संख्या में महिला मतदाता भी सुबह सुबह कतारबद्ध दिखी।

Breaking News:

Recent News: