Search News

महाकुंभ का बहाना दो महीने से करछना ब्लाक से गायब रहे हैं पंचायत सचिव ग्राम पंचायतों में विकास कार्य अवरूद्ध - प्रधानों में आक्रोश - आंदोलन के मूड में प्रधान संघ

SSS
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Santosh Yadav
  • Updated: February 28, 2025

संतोष यादव प्रयागराज 

करछना प्रयागराज महाकुंभ में ड्यूटी बहाना बना कर महीनों से कार्य से विरत रहे करछना ब्लाक डेढ़ दर्जन पंचायत सचिवों से जहां एक ओर विकास कार्यों में अनदेखी किए वहीं महाकुंभ से जाम का बहाना बनाकर घर बैठे सैलरी ले रहे हैं पंचायत सचिव यहां तक की महाकुंभ के समापन के तीन दिन बाद भी पंचायत सचिव अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं किए आज शुक्रवार को भी करछना ब्लाक में एक भी सचिव ड्यूटी पर तैनात नहीं दिखाई दिए और एडीओ पंचायत भी ब्लाक से गायब रहे, जहां पर 80 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की गति में गिरावट जारी है वहीं पंचायत सचिवों एड़ियों पंचायत से लेकर खंड विकास अधिकारी भी नदारद रहे, सबसे ज्यादा हलकान मृत्यु, जन्म प्रमाण पत्र निर्गत न होने पर सैकड़ों लोगों की समस्याएं सुनने वाला कोई संक्षम अधिकारियों का कोई निश्चित समय ब्लाक में बैठने का नहीं रहा है, विकास कार्यों में अनदेखी करने वाले पंचायत सचिवों के खिलाफ प्रधान संघ बेहद आक्रोश व्यक्त करते हुए आर पार लड़ाई का बन बना कर आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने का मन बना लिया है।


 

Breaking News:

Recent News: