Search News

महामाया राजकीय महाविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संगोष्ठी हुई आयोजित

बीकेटी,लखनऊ
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: March 8, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। महामाया राजकीय महाविद्यालय महोना लखनऊ में आज दिनांक 8 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।संगोष्ठी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम"सभी महिलाओं लड़कियों के लिए अधिकार,सामानता और सशक्तिकरण" पर विचार विमर्श हुआ।महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ शहला नुसरत किदवई द्वारा अपने वक्तव्य में कहा गया कि भारतीय संविधान द्वारा महिलाओं को बराबरी का अधिकार प्रदान किया गया।महिलाएं सभी क्षेत्रों में पुरुषों के साथ साथ हर कार्यों में बराबर की भागीदारी कर रही है।

उन्होंने सभी से अपील किया कि वे महिलाओं का सम्मान करें।प्रोफेसर डॉ केके सिंह ने बताया कि भारतीय संस्कृति में प्रारंभ से महिलाओं को देवी का दर्जा प्रदान किया गया है, महिलाओं की भागीदारी सभी आध्यात्मिक कार्यों में यज्ञ विद्या अध्ययन आदि सभी कार्यों में होता था।प्रोफेसर अखंड प्रताप सिंह  ने कहा कि हमें बेटे और बेटियों के साथ समान व्यवहार करना चाहिए बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं होती,आत्मविश्वास के साथ सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही हैं।

इस अवसर पर सविता, काजल,आयुषी,विधि,छवि आदि ने अपने विचारों को व्यक्त किया। एनसीसी कैडेट्स के द्वारा नारी सशक्तिकरण पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित होकर संगोष्ठी में सक्रिय रूप से प्रतिभाग किये।संगोष्ठी का संचालन विधि एवं आयुषी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

 

Breaking News:

Recent News: