कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क।महामाया राजकीय महाविद्यालय महोना लखनऊ में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एनसीसी द्वारा संयुक्त रूप से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया और रैली का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) शहला नुसरत किदवई ने हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लेते हुए सभी का उत्साह बढ़ाया।

प्राध्यापकगण,कर्मचारीगण,छात्र-छात्राओं ने हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया।महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो (डॉ) शहला नुसरत किदवई ने छात्र-छात्राओं को संबोधित कर कहा की जो छात्र 18 वर्ष के पूर्ण हो चुके हैं वे अपना मतदाता पहचान पत्र अवश्य बनवा लें इसके लिए वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।यदि किसी के नाम आदि में कोई संशोधन है तो उसे भी ऑनलाइन संशोधन करवा सकते हैं।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ जितेंद्र यादव ने सभी को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। प्रोफेसर डॉ शहला नुसरत किदवई ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली महाविद्यालय से गद्दोपुर ग्राम तक गई,और वापस महाविद्यालय आई स्वयंसेवक तथा कैडेट के हाथों में बैनर लिखे हुए तख्ती थी उन्होंने नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक किया,रैली का नेतृत्व , एनसीसी प्रभारी डॉ प्रीति चंद नेगी ने किया इस अवसर पर प्रोफेसर (डॉ) अखंड प्रताप सिंह,डॉ जितेंद्र यादव,डॉ असलम खान,डॉ सुंदरलाल,डॉ निशांत श्रीवास्तव,डॉ शालिनी अग्रवाल,डॉ अमित यादव उपस्थित रहे।

