Search News

मां काली के प्रतिमा के विसर्जन को लेकर निकाली गई शोभायात्रा

भागलपुर
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: October 23, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क । 

भागलपुर में काली मां के प्रतिमा के विसर्जन का सिलसिला गुरुवार को जारी रहा। प्रतिमा का विसर्जन मुसहरी घाट स्थित कृत्रिम तालाब में किया जा रहा है। काली मां के प्रतिमा के विसर्जन को लेकर शोभायात्रा बीते देर रात धूमधाम से निकाली गई। इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान पूरे मार्ग में जय मां काली के जयकारे गूंजते रहे। हर साल की तरह इस बार भी भागलपुर की काली प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा 36 घंटे तक चलने वाली है। जिसमें सैकड़ों मूर्तियां कतारबद्ध होकर निकलीं।  शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार और सिटी डीएसपी अजय चौधरी लगातार शोभायात्रा की मॉनीटरिंग कर रहे थे। रैपिड एक्शन फोर्स और बिहार पुलिस को विभिन्न चौकों पर तैनात किया गया था। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पर नज़र रखने के लिए ड्रोन से भी निगरानी की जा रही थी। जैसे ही परवत्ती मां काली की प्रतिमा स्टेशन चौक पर पहुंची केंद्रीय काली पूजा महारानी समिति की ओर से मां काली की आरती उतारी गई। इस भव्य विसर्जन शोभायात्रा में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे भी मौजूद रहे और श्रद्धालुओं के साथ मां काली का आशीर्वाद लिया।

Breaking News:

Recent News: