Search News

मुख्यमंत्री ने रोहतास में 921 करोड़ की 124 योजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन

रोहतास
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: September 24, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क । 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोहतास जिले को आज 921 करोड़ रुपये की लागत से 124 विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इन योजनाओं के पूरा होने से जिले में सड़क, पुल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, ग्रामीण और शहरी विकास के क्षेत्र में नई मजबूती मिलेगी। जिसमें मुख्य रूप से पथ निर्माण विभाग, पुल निर्माण विभाग, ऊर्जा विभाग (बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड एवं साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड), शिक्षा विभाग, योजना एवं विकास विभाग, नगर एवं आवास विभाग के योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया। इन योजनाओं से रोहतास जिले में बेहतर सड़क संपर्क, विश्वसनीय बिजली आपूर्ति, पर्यटन, शिक्षा की नई सुविधाएँ और शहरी विकास में तेजी आएगी। सरकार का लक्ष्य है कि जिले के हर गांव और शहर तक विकास की रोशनी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने गत फ़रवरी में ‘प्रगति यात्रा’ के अवसर पर रोहतास जिले में विकास की 14 योजनाओं की घोषणा की गई थी, जिनकी अनुमानित लागत 935.1294 करोड़ रुपये है। इनमें से नौ योजनाओं का कार्यारम्भ किया गया, जिन पर 515.60 करोड़ रुपये की लागत आएंगी। कैमूर पहाड़ी के रेहल से रोहतासगढ़ किला होते हुए चौरासन मंदिर तक पथ का निर्माण। जिसकी लागत 66.89 करोड़ रुपए है। इसका निर्माण पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल डेहरी द्वारा किया जाएगा। कुदरा-चेनारी-मल्लीपुर पथ का चौड़ीकरण। जिसकी लागत 147.00 करोड़ है। इसका निर्माण पथ निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा।इन्द्रपुरी बराज के पास पर्यटन हाट का निर्माण। जिसकी लागत 25.98 करोड़ है। इसका निर्माण पर्यटन विभाग द्वारा किया जाएगा।कोचस में पुराने बस स्टैंड की जगह नए बस स्टैंड का निर्माण होगा। जिसकी लागत 2.67 करोड़ रुपए है। पुरानी जीटी रोड से बबुरा मोड़ तक कैनाल पथ का जीर्णोद्धार एवं चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा। जिसकी लागत 9.01 करोड़ है। नोखा-नासरीगंज पथ में सोन नहर पर उच्च स्तरीय आरसीसी पुल का निर्माण। जिसकी लागत 26.77 करोड़ है। डेहरी-अकोढ़ी गोला-तेतराढ-राजपुर पथ, आयरकोठा–अकोढ़ी गोला-अमरा तालाब पथ का चौड़ीकरण किया जाएगा। जिसकी लागत 177.20 करोड़ है। डेहरी-बिक्रमगंज-दिनारा पथ के दिनारा बाजार भाग एवं नटवार बाजार भाग में नाला निर्माण किया जाएगा। जिसकी लागत 5.99 करोड़ है।कोचस में आरा-मोहनिया पथ पर बाईपास का निर्माण किया जाएगा। जिसकी लागत 54.09 करोड़ है।इन योजनाओं से रोहतास जिले में बेहतर सड़क संपर्क, विश्वसनीय बिजली आपूर्ति, पर्यटन, शिक्षा की नई सुविधाएँ और शहरी विकास में तेजी आएगी। सरकार का लक्ष्य है कि जिले के हर गांव और शहर तक विकास की रोशनी पहुंचे। बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल और पर्यटन के क्षेत्र में लगातार अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं।

Breaking News:

Recent News: