Search News

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की तीसरी किस्त जारी, जीविका दीदियों में उत्साह

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: October 6, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क । 

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 21 लाख महिलाओं के बैंक खातों में डीबीट के माध्यम से दस-दस हजार की राशि सोमवार को भेजी गई। जिसमें अररिया की 60 हजार से अधिक महिलाएं शामिल हैं।  इस योजना के तहत अबतक प्रदेश में 1 करोड़ 21 लाख महिलाओं को इसका लाभ दिया जा चुका है। इस योजना के प्रथम चरण में 26 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 75 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार की राशि भेजी गयी थी। जबकि, दूसरे चरण में 03 अक्टूबर 25 को मुख्यमंत्री ने 25 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार की राशि भेजी थी। पटना में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। वहीं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मौके पर बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी एवं श्रवण कुमार भी उपस्थित रहे। इस क्रम में जिले में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन परमान सभागार में किया गया। जहां जिलाधिकारी अनिल कुमार, उप विकास आयुक्त रोजी कुमारी, डीपीएम जीविका नवीन कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में जीविका दीदियां उपस्थित रहीं। वर्चुअल माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान जीविका दीदियां काफी उत्साहित दिखीं।

Breaking News:

Recent News: