कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार में योगी सरकार के 8 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में इसको उत्सव के रूप में मना रही है।विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनमानस तक पहुंच रही है।वही बुधवार को बख्शी का तालाब में एक निजी होटल में प्रेसवार्ता आयोजित हुई।इस मौक़े पर बीजेपी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय कुमार मौर्या व बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी जी की सरकार के आठ वर्ष सेवा,सुरक्षा और सुशासन की नीति के रूप में पूर्ण होने पर उत्सव के रूप में मना रही है,प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम),मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना,मुख्यमंत्री आवास योजना,दिव्यांगजन सशक्तिकरण,आयुष्मान कार्ड,किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं का लाभ प्रदेश के सभी पात्र लोग ले रहे।

उन्होंने बताया कि राज्य की कृषि विकास दर साढ़े तेरह प्रतिशत से अधिक हो गई है,जीडीपी में 28 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।किसानों के करोड़ों रुपए के कर्ज़ माफ़ किए गए,पूरे प्रदेश में अच्छे सुगम आवागमन के लिए हर गावों में पक्की सड़कें बनाई गई।पूरे प्रदेश में 2017 के बाद से हर घर में बिजली पहुंची है।सरकार ज़ीरो टॉलरेस नीति पर कार्य कर रही है,जिसका परिणाम यह है कि बिचौलियों पर लगाम लगी और सभी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को मिल रहा है,2017के पहले योजनाएं सिर्फ़ नेताओं के दोस्त,रिश्तेदार,ठेकेदार उठाते थे,गरीब पात्र लोगों तक ये योजनाएं नही पहुंच पाती थी।पहले माफियाओं का बोल बाला था,डकैती,लूट,घोटाला चरम पर था लेकिन जब से देश में मोदी जी की और उत्तरप्रदेश में योगी जी की सरकार आई है,अपराध पर पूरी तरह लगाम लगा है और अपराधियों को मिट्टी में मिलाने का काम किया है।

सरकार ने प्रदेश के सभी वर्गों को विकास की ओर ले जाने का काम किया है किसानों,युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों का ध्यान भारतीय जनता पार्टी की योगी सरकार ने रखा है।वही बीकेटी ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बीकेटी विधायक ने सरकार की उपलब्धियों को जनता से साझा किया,इस मौक़े पर मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को आवास की चाभी सौंपा,राष्ट्रीय ग्रामीण जीविकोपार्जन मिशन के तहत क्षेत्र की सद्भावना स्वयं सहायता समूह भरिगहना में फोटोकॉपी एवं स्टेशनरी दुकान का वर्चुअल उद्घाटन किया गया।जीरो प्रापर्टी के लाभार्थियों को राशन कार्ड एवं आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया।इस मौक़े पर जिला मीडिया प्रभारी विवेक सिंह,जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा कामता प्रसाद रावत,मंडल अध्यक्ष बीकेटी संदीप यादव,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामेंद्र सिंह,सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी/कार्यकर्ता मौजूद रहे।

