Search News

राज्यपाल पहुंचे मुख्यमंत्री आवास , नीतीश कुमार को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

पटना
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: March 3, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। बिहार विधानमंडल के दोनों सदन में आज वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश होने वाला है। बजट पेश होने से पहले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अचानक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए हैं। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उन्हें उनके जन्मदिन को लेकर शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन की बधाई देने के लिए पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन बीते 1 मार्च को था लेकिन राज्यपाल उनसे मिलने के लिए नहीं पहुंच सके थे। सीएम नीतीश को जन्मदिन की बधाई देने के लिए राज्यपाल खुद सीएम हाउस पहुंचे और मुख्यमंत्री को बधाई देकर उनके दीर्घायु की कामना की है।

Breaking News:

Recent News: