Search News

रामगढ़ के चित्रगुप्त मंदिर में 24 से होगा दो दिवसीय पूजन कार्यक्रम

रामगढ़
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: October 22, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

रामगढ़ के बिजुलिया चित्रगुप्त नगर स्थित श्री श्री चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ समाज गुरूवार से दो दिवसीय पूजन समारोह का आयोजन करेगा। इस दौरान समाज की ओर से भगवान चित्रगुप्त और माता दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाएगी। पुजारी सनोज कुमार पांडे भगवान चित्रगुप्त मंदिर और माता दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना संपन्न कराएंगे। समारोह में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष अरूण कुमार सिन्हा, डॉ. के. चंद्रा, राजेश कुमार सिन्हा, विनोद कुमार श्रीवास्तव, रणंजय कुमार, दिलीप कुमार, राजेश कुमार, डॉ. उदय श्रीवास्तव, संजय सिन्हा, अजीत सिन्हा, आशीष कुमार सिन्हा, रोहित कमार वर्मा उपस्थित रहेंगे। चित्रगुप्त मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से बुधवार को बताया गया कि पहला दिन समारोह में लेखनी पूजन, हवन, आरती, प्रसाद वितरण किया जाएगा। दूसरे दिन शुक्रवार को चित्रगुप्त महापरिवार की बैठक और बच्चों के बीच प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण होगा।

Breaking News:

Recent News: