Search News

वजीरगंज पुलिस का सघन अभियान, अवैध माझा जब्त

Lucknow Police conducted a strict checking drive in the Wazirganj area under the supervision of the Station In-Charge, targeting shops selling kites and manjha. During the operation, banned manjha was seized and shopkeepers were warned of strict legal action for illegal sales, reinforcing public safety and law and order in the area.
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Admin
  • Updated: February 5, 2026

लखनऊ। थाना वजीरगंज क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चौकी हाता, गोलागंज एवं चौकी बारूदखाना  क्षेत्र के बुलंद बाग इलाके में पतंग और माझा बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध रूप से बेचे जा रहे प्रतिबंधित माझा को कब्जे में ले लिया। साथ ही मौके पर मौजूद दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए भविष्य में अवैध माझा की बिक्री न करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित माझा की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान क्षेत्र में कई दुकानदारों ने तुरंत अवैध माझा हटाया। वजीरगंज पुलिस का यह अभियान लोगों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया गया।

Breaking News:

Recent News: