कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।
पीलीभीत के पूरनपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत चाट फिरोजपुर कई बार विवादों के घेरे में रह चुकी है। लगातार कई फर्जी पेमेंट लगाकर सरकारी धन का बंदरबाट ग्राम प्रधान मुंशीलाल कर चुके हैं। घोटाले की जांच हुई तो अफसरो ने तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी को पंचम और 15 वें वित्त की धनराशि को गलत तरीके से लगाने में पंचायत सचिव को तो नियम विरोधी तरीके से कार्रवाई कर दी। लेकिन इस प्रकरण में मुख्य भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रधान मुंशीलाल पर कोई कार्यवाही नहीं की है।जिला पंचायत राज अधिकारी ने प्रथम दृष्टि आरोपी सचिव को दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही विभागीय जांच करने के भी आदेश दिए।लेकिन वह आदेश आज भी ठंडे बस्ते में पड़े हुए हैं। वित्तीय मामलों में आरोप सिद्ध होने के बाद भी ग्राम प्रधान मुंशीलाल बेखौफ लगातार घोटाले को अंजाम दे रहा है। और खुद को ईमानदार बताकर घोटाले पर घोटाला करते चले आ रहा है। उसके इस घोटाले में गांव के ही एक व्यक्ति की भी अहम भूमिका है।जिसके खाते में ग्राम प्रधान ने रुपए लगवाए हैं। वर्तमान समय में भी घटिया सामग्री से निर्माण कार्यों को लगातार अंजाम दे रहा प्रधान है।जल्द ही जनपद के एक वरिष्ठ भाजपा नेता इस प्रकरण को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह के समक्ष रखकर ग्राम पंचायत चाट फिरोजपुर में अब तक हुए सभी घोटाले की जांच करा कर दोषी ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।
