Search News

विद्यालय विलय से प्रभावित हुए छात्र, अभिभावकों ने उठाई आवाज

पीलीभीत के मथना जप्ती गांव में विद्यालय विलय से छात्रों की पढ़ाई छूटी, अभिभावकों ने प्रशासन से स्कूल फिर शुरू करने की मांग की।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: July 19, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

पीलीभीत के पूरनपुर विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मथना जप्ती के विलय होने के कारण कई बच्चों ने पढ़ाई छोड़ दी है।यह उनके भविष्य पर संकट मंडरा रहा है। यह विद्यालय पूरनपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव मथना जप्ती में स्थित था।और इसे कुछ दिन पूर्व प्राथमिक विद्यालय रानीगंज में विलय कर दिया गया है। ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है।कि यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा के हित में नहीं है, क्योंकि रानीगंज स्कूल की दूरी अधिक है और जंगली जानवरों का खतरा भी बना रहता है।ग्रामीणों ने इस निर्णय के विरोध में प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन से मांग की है।कि इस निर्णय को वापस लिया जाए। उनका कहना है कि मथना जप्ती स्कूल सड़क के किनारे है। और बच्चों के लिए सुरक्षित हैं।जबकि रानीगंज स्कूल जंगल से सटा हुआ है। और वहां जाने में बच्चों को जंगली जानवरों से खतरा हो सकता है।स्कूल की दूरी रानीगंज स्कूल की दूरी अधिक होने से बच्चों को परेशानी होगी। हमेशा जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। इससे शिक्षा पर प्रभाव पड़ेगा विलय से बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो गई है।ग्रामीणों और अभिभावकों की मांग है।कि इस निर्णय को वापस लिया जाए और मथना जप्ती स्कूल को यथावत रखा जाए।जिससे बच्चों आगे की पढ़ाई कर अपने भविष्य को उज्वल बने सके।

Breaking News:

Recent News: