कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में चल रही विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत ने शुक्रवार को ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। भारत के निषाद कुमार ने पुरुषों की ऊंची कूद (T-47 वर्ग) में और सिमरन ने महिलाओं की 100 मीटर दौड़ (T-12 वर्ग) में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया इन शानदार जीतों के बाद भारत की पदक तालिका में स्थिति में जबरदस्त सुधार हुआ है। भारत 11वें स्थान से छलांग लगाकर अब चौथे स्थान पर पहुँच गया है। अब तक भारत के पास कुल 15 पदक हैं — जिनमें 6 स्वर्ण, 5 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं। निषाद कुमार और सिमरन के स्वर्ण पदकों ने न केवल भारतीय खेमे में उत्साह बढ़ाया है, बल्कि यह साबित किया है कि भारत पैरा स्पोर्ट्स की दुनिया में नई ऊँचाइयों को छू रहा है।
