Search News

वृक्षारोपण कराने के लिए ग्राम्य विकास विभाग के एपीओ,रोजगार सेवक ग्राम प्रधानों तथा कृषकों को वनीकरण एवं पौधरोपण के सम्बन्ध में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

पीलीभीत
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: November 18, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

पीलीभीत। पूरनपुर रेंज कैम्पस में किया गया कपिल कुमार उप क्षेत्रीय वनाधिकारी पूरनपुर के निर्देशन में उक्त कार्यशाला में श्री आशीष कुमार वन दरोगा द्वारा गड्ढा खुदान, जिसमें गड्ढों का आकार, एवं गड्ढा खोदने का समय, गड्ढा पटान, पौध दुलान, एवं रोपण करते समय बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी गई। एवं श्री अजमेर सिंह वन दरोगा द्वारा पौधशाला पौध तैयार करने की तकनीकी जानकारी दी गई। इसी क्रम मे  सुरजीत कुमार वन रक्षक द्वारा पौधों के औषधिय लाभों की भी जानकारी दी गई। कार्यशाला में आदर्श कुमार अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी विकास खण्ड पूरनपुर, कपिल कुमार उप क्षेत्रीय वन अधिकारी पूरनपुर,  अजमेर सिंह वन दरोगा,  आशीष कुमार वन दरोगा,  निपेंद्र कुमार वन रक्षक, हर्षित मिश्रा वन रक्षक, सुरजीत कुमार वन रक्षक एवं विकास खण्ड पूरनपुर के समस्त तकनीकी सहायक, रोजगार सेवक आदि उपस्थित रहे। 

Breaking News:

Recent News: