कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वयं सहायता समूह की एक बैठक विकासखंड मरौरी की ग्राम पंचायत सैदपुर में आयोजित की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा एवं उत्तर प्रदेश के पूजनीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा हर वर्ग के लिए लोक जन कल्याणकारी योजना चलाई जा रही है। इन योजनाओं में से एक प्रमुख योजना महिला सशक्तिकरण है।भारतीय जनता पार्टी की सरकार में महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा आत्मनिर्भर बनने का कार्य कर रही है।और नए-नए रोजगारों क्षेत्र की महिलाओं को जोड़ने का कार्य कर रही है। इस विषय को लेकर शुक्रवार की बैठक में चर्चा हुई और महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं भी प्रेषित की है। जिसमें एनएचआरएलएम वंदना सिंह,मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉक्टर आस्था अग्रवाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता सहित सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रही हैं।
