Search News

शराब के नशे में दूसरी मंजिल से सीढियों से गिरा व्यक्ति, मौत

नोएडा
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: November 13, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

नोएडा थाना फेस-वन क्षेत्र के हरौला गांव में रहने वाला एक 46 वर्षीय व्यक्ति बीती रात को शराब के नशे में दूसरी मंजिल से सीढ़ियों से नीचे गिर गया। उन्हें इस घटना पर गंभीर चोट आई। उनको उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां आज सुबह डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। थाना फेस-वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि उपेंद्र शर्मा उम्र 46 वर्ष हरौला गांव के रहने वाले थे। वह शराब पीने के आदी थे। बीती रात वह शराब के नशे में अपने घर आए तथा वह घर की सीढ़ियां चढ़ने लगे। दूसरी मंजिल पर जाते-जाते वह असंतुलित होकर गिर गए तथा सीढ़ियों से गिरते हुए नीचे आए। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां आज सुबह उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अस्पताल की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Breaking News:

Recent News: