Search News

श्री बाला जी धाम पर हमले का प्रयास, सतर्कता से टला विवाद

हरिद्वार
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: September 5, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

श्यामपुर कांगड़ी स्थित श्री बालाजी धाम पर शुक्रवार सुबह एक समुदाय के लोग बड़ी संख्या में पहुंच कर हमले का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को वहां से खदेड़ा। श्री बालाजी धाम के परमाध्यक्ष म.म. स्वामी प्रबोधानंद गिरि महाराज ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे लगभग 400 मुस्लिमों ने महिलाओं के साथ लाठी डंडे लेकर श्री बालाजी धाम की तरफ बढ़ कर हमले का प्रयास किया। सभी के हाथों में झंडे व डंडे थे। जुलुस की कोई परमीशन नही थी और न ही जुलुस में कोई प्रशासनिक अधिकारी थे। हमले के प्रयास का समाचार मिलते ही गाजीवाली, कांगड़ी और श्यामपुर के लोग बालाजी धाम पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को वहां सं खदेड़ा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चार-पांच परिवार एक समुदाय के रहते हैं। ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में लोगों का यहां आना जांच का विषय है। उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। श्री बालाजी धाम की महंत योगी श्रद्धा नाथ ने कहा कि गैर हिन्दू बालाजी धाम में जबरदस्ती आ रहे थे। पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए बड़ी घटना होने से बचा लिया। हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि महाराज ने कहा श्री बालाजी धाम जिहादियों के निशाने पर है, इसीलिए हो सकता है कि जिहादियों का कोई बड़ा षड्यंत्र हो और कोई बड़ी दुर्घटना करने का इरादा हो। ऐसे तत्वों पर प्रशासन को कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए।

Breaking News:

Recent News: