Search News

संभल CO अनुज चौधरी किसान के बेटे... सांसद चंद्रशेखर बोले, ईद पर कितना बजट देगी सरकार जरूर देखेंगे

संभल
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: March 18, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। संभल के सांसद चंद्रशेखर ने हाल ही में एक बयान दिया, जिसमें उन्होंने ईद के अवसर पर सरकार द्वारा दिए जाने वाले बजट पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि वे यह देखेंगे कि सरकार ईद के लिए कितना बजट देगी। इस संदर्भ में उन्होंने कृषि और किसानों के मामलों पर भी अपनी चिंता जताई, यह संकेत देते हुए कि सरकार को किसानों की स्थिति को सुधारने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए।

आरोप लगाया है कि सरकार वक्फ बोर्ड कानून के नाम पर अल्पसंख्यकों के हकों पर डाका डालना चाहती है। उन्होंने जातीय गणना का समर्थन करते हुए दलितों, पिछड़ों और शोषितों की लड़ाई लड़ने वाले कांशीराम को भारत रत्न दिए जाने की भी मांग की।
सोमवार को सांसद चंद्रशेखर कोरोना काल में दर्ज हुए आचार संहिता उल्लंघन के मुकदमे में कोर्ट में पेश हुए और वारंट रिकाल कराया। इनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। इसी दौरान जिला पंचायत कार्यालय पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कोरोना काल में दर्ज हुए अधिकांश मुकदमे सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वापस होने थे, लेकिन सरकार ने उन पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं किए।


किसान के बेटे हैं अनुज चौधरी

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि संभल सीओ अनुज चौधरी सरकार की राजनीतिक साजिश का शिकार न हो जाएं। वह किसान के बेटे है, इसलिए समाज की सुरक्षा की जिम्मेदारी को निभाएं। इस तरह के बयानों से बचें, जिससे सरकार को फायदा मिले। जिनके इशारे पर वह बयान दे रहे हैं, वह तो हट जाएंगे और जनता की नजरों में पार्टी बन जाएंगे। उनके पिता ने भी चिंता जताई है कि अनुज का नुकसान हो सकता है। जाने अनजाने में वह जो कर रहे हैं, उसका फायदा सरकार को हो रहा है।


भाजपा सरकार ईद पर कितना बजट और सुंदर व्यवस्था देगी, यह जरूर देखेंगे

उन्होंने कहा कि भारत धर्म निरपेक्ष देश है, यहां सब का सम्मान और विकास जरूरी है। सबका साथ और सबका विकास का दावा करने वाली भाजपा सरकार ईद पर कितना बजट और सुंदर व्यवस्था देगी, यह जरूर देखेंगे। अन्य धर्मों के त्योहारों पर सरकार क्या बजट दे रही है, इस पर भी नजर रखेंगे। उन्होंने जातीय जनगणना का समर्थन किया और दलितों, पिछडों और शोषितों की लड़ाई लड़ने वाले कांशीराम को भारत रत्न दिए जाने की मांग की।
 

Breaking News:

Recent News: