Search News

साल 2005 से पहले बिहार का हाल बुरा था, लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे : नीतीश कुमार

पटना
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: October 23, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क । 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सारण जिले के नरपलिया, दरियापुर और मकेर में गुरुवार को चुनावी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर नीतीश कुमार ने कहा कि आप सब जानते हैं कि 24 नवंबर 2005 को हमारी सरकार बनी, तब से कानून का राज है। 20 वर्षों से विकास के काम में लगे हुए हैं। पहले क्या स्थिति थी। पहले बहुत बुरा हाल था। लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे। शाम में घर में बंद रहते थे। बाहर नहीं जाते थे।  मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 नवंबर 2005 को हमारी सरकार बनी और तब से लेकर अब तक हम 20 सालों से राज्य में कानून का राज स्थापित करने और विकास कार्यों में लगे हुए हैं। हमारी सरकार के सत्ता में आते ही विकास कार्य तेज़ी से आगे बढ़े हैं। किसी भी तरह के डर या आशंका का माहौल नहीं है। बिहार में अब शांति, प्रेम और भाईचारा है। पहले कितना हिंदू-मुस्लिम झगड़ा होता था। हमने कब्रिस्तानों की घेराबंदी शुरू की। अब कोई झगड़ा नहीं है। बदमाश रात में हिंदू मंदिरों में घुसकर उत्पात मचाते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में कितना विवाद होता था। पढ़ाई का क्या हाल था। बहुत कम पढ़ाई होती थी। इलाज का इंतजाम नहीं था। बिजली कम जगह थी। सड़कों की हालत खराब थी। लोग किसी को कुछ करते थे। महिला को कुछ किया? उन्होंने कहा कि महागठबंधन को वोट मत दीजिए कोई काम नहीं करते हैं सिर्फ गड़बड़ करते हैं। हमें जिताइए, विकास के काम होते रहेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एकमा से धुमल सिंह, मांझी से रणधीर सिंह, छपरा से छोटी कुमारी और बनियापुर से केदार नाथ सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने लोगों से एकजुट होकर बिहार के विकास में योगदान देने का आह्वान किया और राजग के सभी उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

Breaking News:

Recent News: