Search News

स्वामी विवेकानंद फुटबॉल फेस्टिवल टूर्नामेंट का विधायक ने किया शुभारंभ

पीलीभीत
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: October 24, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

पीलीभीत। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा में स्वामी विवेकानंद स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित विशाल मैत्री फुटबॉल फेस्टिवल टूर्नामेंट का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने सिद्धार्थ युवा क्लब नेपाल एवं लियो स्पोर्ट्स क्लब सम्पूर्णानगर के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और दोनों टीमों को बेहतर प्रदर्शन करने व खेल भावना के साथ खेलने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को ऊर्जा, अनुशासन तथा समाज में एकजुटता का संदेश देता है। ऐसे आयोजन ग्रामीण युवाओं की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीत-हार से ज्यादा खेल भावना महत्वपूर्ण है, इसलिए पूरी लगन और ईमानदारी से मैदान में अपना प्रदर्शन दें। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी पूरनपुर अजीत प्रताप सिंह, आयोजन समिति के अध्यक्ष जयंत सरदार, सचिव मोहन राय, कोषाध्यक्ष मनोज सरकार सहित आदि लोग मौजूद रहे। शुक्रवार शाम 5 बजे विधायक बाबूराम पासवान ने बताया कि चंदिया हजारा में स्वामी विवेकानंद फुटबॉल फेस्टिवल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया है।

Breaking News:

Recent News: