Search News

हत्यारों को फांसी दो....फांसी दो के नारों के साथ पत्रकारों ने निकाला कैंडल मार्च, धरना प्रदर्शन कर एसीपी को सौंपा मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन

पत्रकारों ने निकाला कैंडल मार्च
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Dhirendra Mishra
  • Updated: March 9, 2025

धीरेन्द्र मिश्रा/ कैनविज टाइम्स

■ श्री बालाजी पत्रकार एसोसिएशन ने निकाला कैंडल मार्च, बड़ी संख्या में पहुँचे पत्रकार

■ सीतापुर में पत्रकार राघवेन्द्र बाजपेई की हत्या के विरोध में लखनऊ के पत्रकारों में भी दिखा रोष, न्याय के लिए सड़को पर उतरे पत्रकार

लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की बदमाशों द्वारा की गई हत्या के विरोध में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। पत्रकार की दिनदहाड़े हत्या होने से पत्रकारो मे काफी रोष है। जिसके चलते हर जिले से न्याय की आवाजे उठने लगी है। रविवार को लखनऊ के पत्रकारो में भी रोष दिखाई दिया और श्री बालाजी पत्रकार एसोसिएशन के नेतृत्व में सैकड़ो पत्रकारों और कई पत्रकार संगठनों के पदाधिकारी ने एकजुट होकर कैंडल मार्च निकाला। जिसमें यह कैंडल मार्च भिठौली तिराहे से शुरू होकर इंजीनियरिंग काॅलेज चौराहे तक पहुँचा, जहां पत्रकार की हत्या के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान पत्रकारो ने नारेबाजी करते हुए हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। पत्रकारों के प्रदर्शन के दौरान पहुँचे गाजीपुर एसीपी को श्री बालाजी पत्रकार एसोसिएशन की तरफ से मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया। हत्यारों के ऊपर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए 10 बिंदुओं में ज्ञापन दिया गया। कैंडल मार्च के दौरान श्री बालाजी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरके मिश्रा, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष गुड़िया निगम, लखनऊ मीडिया संगठन के संरक्षक अमित त्रिवेदी, प्रदेश सचिव एस सी मिश्रा, प्रशांत अवस्थी, राहुल पांडे, किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश यादव, पवन पांडे, गौरागिनी यादव, कुमार नंदन पाठक, जुबेर अहमद, संरक्षक एवं स्वतंत्र स्वरूप अखबार के प्रधान सम्पादक योगेंद्र त्रिपाठी, सत्या सिंह, शैलेंद्र वर्मा, पुष्पेंद्र सिंह व विजय मिश्रा उर्फ बुलेट समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Breaking News:

Recent News: