Search News

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की भाभी का निधन

फरीदाबाद
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: September 24, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क । 

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की भाभी रेनू गोयल (65) का बुधवार को निधन हो गया। वह पिछले एक साल से बीमार थीं। कोमा में होने की वजह से उनका घर पर ही इलाज चल रहा था। उन्होंने सुबह छह बजे फरीदाबाद के सेक्टर-6 स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। रेनू गोयल, विपुल गोयल के बड़े भाई विनोद गोयल की पत्नी थी। विनोद गोयल का 30 नवंबर 2020 को 63 साल की उम्र में हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया था। विपुल गोयल के भाई विनोद गोयल की फरीदाबाद में एक समाजसेवी के तौर पर अपनी अलग पहचान थी। उन्होंने 20 साल की उम्र में अखबार डिस्ट्रीब्यूटर के तौर पर काम शुरू किया था। इसके बाद, उन्होंने कई अलग-अलग बिजनेस किए। प्रॉपर्टी के अलावा उनकी कई फैक्ट्री भी हैं। विनोद गोयल ने अपनी मां किरण देवी के नाम पर एक सामाजिक ट्रस्ट भी बनाया। इसके अलावा अपना पैतृक घर भी मंदिर के लिए समर्पित कर दिया। उनकी पत्नी रेनू हाउस वाइफ थीं। इनका एक बेटा अमन गोयल हैं। वह भाजपा नेता हैं। फूड एंड सिविल सप्लाई मंत्री राजेश नागर ने रेनू गोयल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि परिवार के एक सदस्य का चले जाना परिवार के लिए बहुत दुख की बात है। इस दुख के समय में परिवार के साथ उनकी संवेदनाएं हैं। वहीं खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने भी विपुल गोयल की भाभी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उनको अपने चरणों में जगह दें। उनकी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं।
 

Breaking News:

Recent News: