Search News

हाइटेक सिटी नोएडा में भी नही मिट रहा है जाति-पाति का भेद, दलित युवती को प्रेम विवाह करना पड़ रहा है भारी

नोएडा
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: November 22, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

हाइटेक सिटी नोएडा में एक दलित युवती को उच्च समाज के युवक से प्रेम विवाह करना भारी पड़ रहा है। पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग उसका लगातार उत्पीड़न कर रहे हैं। उसके साथ उसके जेठ ने अश्लील हरकत की, तथा जाति सूचक शब्द कहा जा रहा है। पीड़िता के अनुसार उसके ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया है। इस मामले में महिला ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि एक महिला ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 5 फरवरी वर्ष 2018 को उसकी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार भरत शर्मा पुत्र रविंद्र शर्मा निवासी निठारी गांव से प्रेम विवाह हुआ था। पीड़िता के अनुसार शादी के समय उसके मायके पक्ष के लोगों ने 25 लाख रुपए खर्च किया, जिसमें जेवरात आदि दिया गया। पीड़िता के अनुसार यह एक अंतर्जातीय व प्रेम विवाह था। शादी के समय से उसके ससुराल पक्ष के लोग 50 लाख रुपए की दहेज की मांग करने लगे। महिला के अनुसार आए दिन उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे नीच जाति के होने का ताना देते है। पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे नीच जाति के संबोधन से संबोधित करते हुए पुकारते है तथा उसके पति से बोलते है कि किस नीच जाति की लड़की से शादी करके घर लाया है। उनका यह भी आरोप है कि उसके ननदोई उसके हाथ का बनाया खाना नहीं खाते है। महिला का यह भी आरोप है कि शादी के बाद उसके पति नशे के आदी होने लगे क्योंकि उसके ससुराल पक्ष के लोगों उसे ज्यादा प्रताड़ित करते थे। यह बात उसके पति को ठीक नहीं लगती थी। महिला के अनुसार इस बात से परेशान उसके पति ने उसे मायके में छोड़ दिया तथा कहा कि जब तक घर वालों को व्यवहार ठीक नहीं होता तब तक तुम अपने मायके में रहो। महिला के अनुसार उसने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बावजूद भी उसके ससुराल पक्ष के लोगों का व्यवहार नहीं बदला। उसका आरोप है कि उसके जेठ ने उसके साथ छेड़खानी की। इस बात की शिकायत उसने पुलिस से की थी। जब मामला थाने में पहुंचा तो आरोपी पक्ष ने महिला और उसके पति पर गलत आरोप लगा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता ने बीती रात को अपने ससुर रविंद्र शर्मा, सास राजरानी शर्मा, देवर चंद्रकांत शर्मा, सुनील शर्मा, ताई सास का लड़का, छोटी ननद रेनू , छोटा ननदोई रामसेवक शर्मा, ननद सारिका शर्मा तथा ननदोई गजेंद्र शर्मा के खिलाफ छेड़छाड़ ,दहेज उत्पीड़न, मारपीट करने, घरेलू हिंसा करने ,हरिजन उत्पीड़न करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है।
 

Breaking News:

Recent News: