Search News

148 साल में पहली बार इटली को मिला विंबलडन चैंपियन, सिनर ने लिखा इतिहास

वर्ल्ड नंबर-1 जानिक सिनर ने कार्लोस अल्‍कराज को हराकर विंबलडन 2025 खिताब जीत लिया। वह पुरुष सिंगल्स में यह खिताब जीतने वाले पहले इतालवी खिलाड़ी बने। यह सिनर का चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब है।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: July 14, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क।

जानिक सिनर ने विंबलडन 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। वह 148 साल के टूर्नामेंट इतिहास में पुरुष सिंगल्स में यह खिताब जीतने वाले पहले इतालवी खिलाड़ी बन गए हैं। ऑल इंग्लैंड क्लब में खेले गए फाइनल में सिनर ने गत चैंपियन और स्पेन के स्टार खिलाड़ी कार्लोस अल्‍कराज को 4-6, 6-4, 6-4, 6-4 से हराकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। सिनर की यह इस साल की दूसरी ग्रैंड स्लैम जीत है। इससे पहले उन्होंने 2025 का ऑस्ट्रेलियन ओपन भी जीता था। 23 वर्षीय सिनर के करियर का यह चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब है। 2024 में उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन और यूएस ओपन जीते थे। फाइनल में अल्‍कराज ने पहला सेट जीतकर जोरदार शुरुआत की, लेकिन इसके बाद सिनर ने जबरदस्त वापसी करते हुए लगातार तीन सेट जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की। उन्होंने फ्रेंच ओपन 2025 के फाइनल में अल्‍कराज से मिली हार का बदला भी चुका लिया। यह मैच टेनिस इतिहास में भी खास रहा क्योंकि पहली बार दो ऐसे खिलाड़ी विंबलडन फाइनल में आमने-सामने थे जिनका जन्म वर्ष 2000 के बाद हुआ है। सिनर की यह जीत न केवल उनके करियर का स्वर्णिम पल है, बल्कि इटली के टेनिस इतिहास का गौरवशाली अध्याय भी है।

Breaking News:

Recent News: