Search News

97 वां उर्स व मेला रशीदिया महोंना में जवाबी कव्वाली आज,कल आतिशबाजी के बाद होगा समापन

बीकेटी,लखनऊ
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: March 25, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। बख्शी का तालाब तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत महोंना में चल रहे हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक उर्स व मेला रशीदिया में मंगलवार रात्रि आठ बजे से अजमत अफताब वारसी आगरा व जा़रा डिस्को दिल्ली के मध्य जवाबी कव्वाली का आयोजन होगा,जिसमें हजारों की संख्या में मियां साहब के चाहने वाले व मेलार्थी शामिल होंगे।मेला के असिस्टेंट मैनेजर मोहम्मद अकील ख़ान व कैशियर निहाल रशीदी ने बताया कि आज़ रात्रि आठ बजे से जवाबी कव्वाली कल बुधवार 26/3/2025 को रात्रि दस बजे आतिशबाजी होगी जिसके बाद मेले का समापन होगा।उन्होंने बताया कि उर्स व मेला का 17/3/2025 सोमवार को हज़रत दादा मियां क़िब्ला की मजार पर चादर चढ़ाने के बाद विधिवत् शुभारंभ हुआ था।इस महोना मेंले में क्षेत्र के सभी समुदाय के लोग तथा अन्य कई जिलों के जायरीन मियां साहब की मजार पर चादर चढ़ाकर मन्नते मांगते है और उनको लाभ भी होता है।

इस नौ दिवसीय मेला में 17,18,19,20मार्च को चादरपोशी तथा 20मार्च को रात्रि दस बजे से नातिया मुशायरा,21मार्च को रात्रि दस बजे से कठ पुतली शो व जादूगर शाशा आर के इवेंट का शो,22मार्च को बच्चों की कव्वाली,23मार्च को आल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मलेन तथा 24मार्च को सलमान एंड माईकल म्यूजिकल ग्रुप का प्रोग्राम आयोजित हुआ था और इन सभी कार्यक्रमों में हजारों की संख्या में मेलार्थी शामिल होकर कार्यक्रमों का आनंद भी उठा रहे है।मेला के उपाध्यक्ष मोहम्मद असलम नेता व फूलचंद्र रावत उर्फ़ पच्चू सभासद ने इस दादा मियां की मजार की खासियत बारे में बताते हुए कहा कि दादा मियां की मजार पर दिमागी रूप से परेशान जो भी व्यक्ति आता है,मजार पर चादर चढ़ाते और दर्शन करते ही अपने आप सही हो जाता है,जोकि किसी चमत्कार से कम नहीं है।वही आज इस मौक़े पर दरगाह के सज्जादानशीन सैय्यद अनवार अहमद रशीदी,कमाल रशीदी,आसिफ रशीदी,अध्यक्ष कलीम अहमद कुरैशी सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी इस मौक़े पर मौजूद रहें।

Breaking News:

Recent News: