कैनविज टाइम्स,स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान पर जीत के बाद, टीम इंडिया के खिलाड़ियों का होटल में शानदार स्वागत किया गया। होटल स्टाफ ने फूलों की वर्षा और ढोल की थाप पर खिलाड़ियों का अभिनंदन किया। इस खुशी के मौके पर अर्शदीप सिंह ने भांगड़ा डांस किया, जिसे देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए।
टीम इंडिया की इस जीत पर विराट कोहली, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज और रिंकू सिंह ने मैदान पर ‘तुनक तुनक तुन’ गीत पर भांगड़ा डांस किया, जो उनके उत्साह और खुशी को दर्शाता है|
अर्शदीप सिंह के भांगड़ा डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस उनकी मस्ती और जोश की सराहना कर रहे हैं। अर्शदीप ने इस डांस को लेकर कहा कि यह टीम की खुशी और राहत का spontanous प्रदर्शन था, और विराट भाई के साथ पंजाबी संस्कृति साझा करना खास था।
यह पल टीम इंडिया की एकजुटता और खुशी को प्रदर्शित करता है, जो फैंस के बीच भी उत्साह का कारण बना है।