Search News

iPhone 17 की दीवानगी चरम पर: दिल्ली-मुंबई में रात से लगी कतारें, बीकेसी स्टोर पर हाथापाई

Apple iPhone 17 India
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: September 19, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

भारत में iPhone 17 सीरीज की बिक्री शुरू होते ही इसकी दीवानगी चरम पर पहुंच गई है। दिल्ली और मुंबई के एप्पल स्टोर्स के बाहर रात 12 बजे से ही लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के साकेत मॉल और मुंबई के बीकेसी जियो सेंटर स्टोर के बाहर भारी भीड़ उमड़ी, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बीकेसी स्टोर के बाहर तो हालात इतने बिगड़ गए कि हाथापाई तक हो गई और सुरक्षाकर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। एक खरीदार मनोज, जो अहमदाबाद से आया था, ने बताया कि वह सुबह 5 बजे से कतार में खड़ा है। iPhone के प्रति युवाओं का क्रेज एक बार फिर देखने को मिला है। हर साल की तरह इस बार भी iPhone 17 को लेकर जबरदस्त उत्साह है। लोग इसे सबसे पहले खरीदने के लिए घंटों इंतजार कर रहे हैं। iPhone 17 सीरीज अब भारत के मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और पुणे के एप्पल स्टोर्स पर उपलब्ध है। ग्राहक इसे Apple की आधिकारिक वेबसाइट से भी खरीद सकते हैं।

Breaking News:

Recent News: