कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।
नवादा जिले के राजौली में शुक्रवार को एक लग्जरी कार में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। कार जलकर राख हो गई। मामला रजौली थानाक्षेत्र के चितरकोली स्थित हदहदवा नाला के समीप का है।हालांकि इस घटना में कार के चालक बाल बाल बच गया। घटना के संबंध में कार चालक पटना शास्त्रीनगर थानाक्षेत्र के पुनाईचक निवासी गोविंद कुमार ने बताया कि बीएमडब्ल्यू कार संख्या 22 बीएच 7874 बी को राँची के समीप ओरमांझी से सर्विसिंग कराकर वापस पटना लौट रहा था। जैसे ही हदहदवा के समीप पहुँचा वैसे ही विपरीत दिशा से आ रही हाइवा ट्रक ने चकमा दे दिया,जिससे मेरी कार सड़क किनारे रखे पत्थर से जाकर टकरा गई और पलट गई।जिससे कार में आग लग गई। देखते ही देखते कार धूं धूं कर जलने लगा। उन्होंने बताया कि आग की लपट इतनी तेज थी कि अगर समय रहते चालकों ने मदद नही किया होता और मुझे कार से बाहर नही निकाला होता मैं भी कार में जलकर राख हो जाता।
