Search News

अल-कायदा मॉड्यूल का भंडाफोड़, देश के तीन राज्यों से चार आतंकी दबोचे

गुजरात एटीएस ने दिल्ली, नोएडा और गुजरात से अल-कायदा से जुड़े 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया। संदिग्धों के AQIS से लिंक, जल्द होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: July 23, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क । 

गुजरात एटीएस (ATS) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अल-कायदा से जुड़े चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकियों के तार AQIS (अल-कायदा इन इंडियन सबकॉंटिनेंट) से जुड़े पाए गए हैं। ये गिरफ्तारी दिल्ली, नोएडा और गुजरात से की गई है।गुजरात एटीएस के डीआईजी सुनील जोशी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी संदिग्धों के खिलाफ ठोस सबूत मिले हैं। हालांकि अभी तक एजेंसी की ओर से पूरी जानकारी साझा नहीं की गई है। डीआईजी ने बताया कि इस मामले में जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी जिसमें विस्तृत जानकारी दी जाएगी। एटीएस ने आतंकियों की तस्वीरें भी जारी कर दी हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि ये सभी आतंकी AQIS से निर्देश प्राप्त कर भारत में संभावित आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। इस कार्रवाई को देश की सुरक्षा एजेंसियों की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। फिलहाल सभी गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ जारी है।

Breaking News:

Recent News: