Search News

अवध प्रान्त में 20 नवंबर से गृह सम्पर्क अभियान शुरू करेगा आरएसएस

लखनऊ
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: November 18, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) अवध प्रान्त में 20 नवंबर से गृह सम्पर्क अभियान शुरू करेेगा। संघ ने अवध प्रान्त में 40 लाख घरों से सम्पर्क की योजना बनाई है। इस अभियान में 20 हजार टोलियों के माध्यम से करीब एक 80 हजार कार्यकर्ता एक माह तक घर-घर जाकर लोगों से सम्पर्क करेंगे। सम्पर्क अभियान के तहत हर गांव, हर बस्ती के अधिकतम घरों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। यह अभियान एक तरह से सर्वसमावेशी, सर्वस्पर्शी होगा। सम्पर्क के दौरान भारत माता की फोटो व पत्रक बांटे जायेंगें। इसके अलावा सम्पर्क टोली के साथ में संघ साहित्य भी रहेगा। जिसको संघ सम्बन्धी पुस्तकें आवश्यक होंगी वह खरीद सकता है। इसके अलावा संघ के विचार, कार्य और उद्देश्य को व्यक्तिगत संवाद के माध्यम से भी पहुंचाने की योजना विशेष सम्पर्क विभाग ने बनाई है। अलग-अलग विधा के लोगों से मिलने के लिए संघ ने कई श्रेणियां बनाई हैं। इसके लिए टोली भी बन गयी हैं। समाज के विशिष्ट लोगों से मिलने के लिए संघ के प्रमुख पदाधिकारी भी जायेंगे। इस सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी गृह सम्पर्क के दौरान पंच परिवर्तन के विषय, जिसमें सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्व का जागरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में लोगों को बताया जायेगा।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त प्रचार प्रमुख डा. अशोक दुबे ने बताया कि अवध प्रान्त में 20 नवंबर से 21 दिसंबर तक व्यापक गृह सम्पर्क किया जायेगा। सम्पूर्ण समाज समरस होकर हिन्दू सम्मेलन में सहभागी बने। इसकी भी सूचना कार्यकर्ता गृह सम्पर्क अभियान के दौरान देंगे। डा. अशोक दुबे ने बताया कि जनवरी माह में नगर व मण्डल स्तर पर हिन्दू सम्मेलन आयोजित किये जायेंगे।

Breaking News:

Recent News: