Search News

आरएसएम अस्पताल में डेडिकेटेड पीडियाट्रिक केयर यूनिट का उप मुख्यमंत्री कल करेंगे उद्घाटन

लखनऊ के बीकेटी स्थित आरएसएम अस्पताल में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शनिवार को डेडिकेटेड पीडियाट्रिक केयर यूनिट का उद्घाटन करेंगे, जिसमें 44 बेड की सुविधा और प्रदेश की सबसे बड़ी एमएनसीयू यूनिट शामिल है।
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: May 2, 2025

 

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

लखनऊ में शनिवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बख्शी का तालाब साढा़मऊ स्थित राम सागर मिश्र शौ शैय्या अस्पताल में नवजात शिशुओं के लिए डेडिकेटेड पीडियाट्रिक केयर यूनिट का फीता काटकर शुभारंभ करेंगे।अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि डेडिकेटेड पीडियाट्रिक केयर यूनिट में 44 बेड होंगे। जिएमें एमएनसीयू,जनरल पीडियाट्रिक वार्ड,एलएमयू शामिल है।एमएनसीयू लखनऊ का पहला और प्रदेश का  सबसे बड़ी यूनिट होगी।इसके अलावा"स्पोक और हब" मॉडल पर पैथोलॉजी लैब का भी शुभारंभ होगा।लैब को लखनऊ की आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जोड़ा जाएगा।जिसमें बीकेटी, इटौंजा,अलीगंज,गुड़म्बा,माल, मलिहाबाद,काकोरी व जानकीपुरम ट्रॉमा सेंटर से खून के नमूने लेकर जांच की जाएगी।इस लैब का संचालन 24 घंटे होगा।इसमें तमाम तरह की खून की जांच हो सकेगी।डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि मरीजों को सभी तरह की दवाएं मुफ्त मुहैया कराई जा रही है।मरीजों को सस्ती दर पर दवाएं उपलब्ध कराने के लिए जन औषधि केंद्र का उद्घाटन होगा।प्रधानमंत्री जी द्वारा शुरू किए गए अभियान " एक पेड़ मां के नाम’ पौधरोपण भी किया जाएगा।डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह,सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान व विधायक योगेश शुक्ला ,महानिदेशक डॉ रतन पाल सिंह सुमन,अपर निदेशक डॉ.जीपी गुप्ता व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.नरेंद्र बहादुर सिंह मौजूद रहेंगे।सीएमएस डॉ.वीके शर्मा ने बताया कि अस्पताल में 112 बेड हैं।27 डॉक्टर कार्यरत हैं।इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे का संचालन की जा रही हैं लोकार्पण के पश्चात आरएसएम हॉस्पिटल में 156 बेड हो जाएंगे lयहां  24 घंटे इमरजेंसी,पैथोलॉजी जांच, रेडियोलोजी की सुविधा,मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही है।इसके साथ ही साथ जानकीपुरम ट्रॉमा सेंटर में अन्य सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं।

Breaking News:

Recent News: