Search News

आरएसएम चिकित्सालय के डाक्टरों ने हाइडेटिड सिस्ट से पीड़ित का सफ़ल ऑपरेशन कर दिया जीवनदान

लखनऊ
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: September 18, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

बीकेटी,लखनऊ रामसागर मिश्रा संयुक्त चिकित्सालय साढा़मऊ बीकेटी लखनऊ में लिवर की बीमारी का सफल ऑपरेशन कर रामसागर मिश्रा संयुक्त चिकित्सालय नीत गुणवत्तापूर्ण एवं सफल चिकित्सकीय कार्यो की उपलब्धि प्राप्त कर रहा है,जहाँ विगत कुछ माह में कई बड़े शल्य क्रिया सफलतापूर्वक किये गए उसी क्रम में दिनांक  १५-०९-२०२५ को पुनःएक जटिल शल्यक्रिया की गई, जिसमें लक्ष्मी,उम्र लगभग ३५ वर्ष,निवासी बाबरपुर थाना सन्दना, जनपद सीतापुर को कुछ दिन पूर्व पेट दर्द और जी मालिश की शिकायत लेकर उपचार हेतु उनके परिजन चिकित्सालय लेकर आएlसर्जन डॉ अजीत सिंह ने जांचोपरांत पाया गया की उक्त मरीज़ के लिवर में तीन बड़ी बड़ी हाइडेटिड सिस्ट है lसर्जन) डॉ अजीत सिंह हाइडैटिड सिस्ट या डॉग टेपवार्म पैरास्टिटिक इंफेक्शन इकनोकोकस ग्रैनुलोसस के कारण होता है,जो पालतू जानवरों से इंसानों में फैलता है।"दूषित भोजन/पानी और हाथों की खराब स्वच्छता के माध्यम से परजीवी के अंडे निगलने से होता है lभारत में  प्रति एक लाख की जनसंख्या पर 1-200 में हो सकता है,यह शरीर के किसी भी अंग को प्रभावित कर सकता है,लेकिन सबसे आम लिवर (60 से 70%) है,उसके बाद फेफड़े (20 से 30%)में होता है lरोगी के पेट दर्द और शरीर में गांठ होता है lसिस्ट का आकार छोटे सिस्ट से लेकर बड़े आकार तक हो सकता है।सिस्ट शरीर में फट सकता है जो जीवन के लिए घातक हो सकता है और एनाफिलेक्टिक शॉक का कारण बन सकता है।जिसके लिए शल्यक्रिया की नितांत आवश्यकता थी एवं उसकी सलाह मरीज़ और उनके घरवालों की दी गई,उनके द्वारा किसी अन्य उच्च चिकित्सा संस्थान में जाने में असमर्थता व्यक्त करने पर रामसागर मिश्रा संयुक्त चिकित्सालय में कार्यरत कुशल शल्यक (सर्जन) डॉ अजीत सिंह ने ख़ुद शल्यक्रिया करने की हामी भरी एवं तत्काल चिकित्सालय में कार्यरत निश्चेतकों (एनेस्थेटिस्ट)डॉ यूएस लाल एवं डॉ सुमित कुमार महाराज ने जांच किया,निश्चेतकों की सहमति से उन्होंने उक्त मरीज़ की जटिल शल्यक्रिया को सम्पादित करने का निर्णय लिया।उक्त जटिल शल्यक्रिया किसी भी जिला अस्पताल में कारित होना एक गौरव की बात है एवं प्रदेश सरकार की ग़रीब एवं समाज के आख़िरी व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुँचाने की ओर एक सार्थक कदम है।उक्त मरीज़ शल्यक्रिया पश्चात पूर्णतः स्वस्थ है।रामसागर मिश्रा संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ वीके शर्मा ने बताया की चिकित्सालय में कार्यरत नौजवान सर्जन एवं एनेस्थेटिस्टों ने उक्त जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक सम्पादित कर अतिउत्तम कार्य किया है एवं भविष्य में भी जनहित में ऐसे कार्य किया जाते रहेंगे जिससे आम जनमानस को शासन की मंशानुरूप स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो।सर्जन डॉ अजीत सिंह ने बताया की यह एक जटिल शल्यक्रिया थी जिसे उक्त मरीज के स्वास्थ्यलाभ हेतु पूरी टीम के सहयोग से सम्पादित किया गया।खासकर निश्चेतकों डॉ उमाशंकर लाल एवं डॉ सुमित कुमार महाराज के कुशल निश्चेतना कार्य की सराहना की ,कि उनके सक्रिय सहयोग के बिना यह सम्पादित कर पाना संभव नहीं हो पाता ।

Breaking News:

Recent News: