लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। सोमवार को आलमबाग चन्दर नगर व्यापार मण्डल(सम्बद्ध लखनऊ व्यापार मण्डल) का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, विशिष्ट अतिथि लखनऊ व्यापार मण्डल के चेयरमैन अनिल वरमानी, राजेन्द्र कुमार अग्रवाल तथा अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा रहे। इस मौके पर अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र के द्वारा चन्दर नगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष सोमेश मिश्र, वरिष्ठ महामंत्री मोहन खत्री, कोषाध्यक्ष विनोद भाटिया, महामंत्री अभिषेक सडाना, सर्वजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जुगुल किशोर भवनानी, अफाक खान, सुनील मालानी, उपाध्यक्ष गगन ग्रोवर, महेन्दर कन्याल, अनिल अग्रवाल, जयराम खत्री, रजनीश द्विवेदी, कुलदीप बाजपेयी, हफीज अहमद, संगठन मंत्री सरदार जसवीर सिंह, सतीश अरोड़ा, सुशील अरोड़ा, विधि मंत्री गुलशन मोहला, प्रचार मंत्री मोहम्मद कासिम खान, सचिव अंकुज चौधरी, सुरेन्द्र कुमार लोधी, परितोष सोनकर, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद इरशाद, कपिल खत्री, अरमीत सिंह, मोहम्मद साजिद, बालकृष्ण कालारा, राकेश वर्मा तथा कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र सिंह हुड्डा, लीलाधर, निर्मल कुमार, सुनील चावला, अनिल अरोड़ा, योगेश महाजन, दीपक पाण्डेय, राकेश केसरवानी एवं नदीम सलमानी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

वहीं इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेश तिवारी ने अपने संबोधन में नवगठित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि व्यापार मंडल केवल व्यापारियों का संगठन नहीं, बल्कि समाज की आर्थिक रीढ़ को मजबूत करने वाला सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि संगठित व्यापारी समाज न केवल अपने हितों की रक्षा करता है, बल्कि प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था को गति देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वहीं राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने आशा व्यक्त किया कि नवगठित टीम आपसी समन्वय, पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करेगी तथा व्यापारियों की समस्याओं को संगठित रूप से शासन तक पहुँचाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, निष्ठा और सेवा भावना से करें तथा व्यापार मंडल को सामाजिक सरोकारों से भी जोड़ें। अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने कहा कि आज का यह अवसर केवल शपथ ग्रहण का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह हमारे सामूहिक विश्वास, एकता और व्यापारिक स्वाभिमान का उत्सव है। आलमबाग चंदर नगर व्यापार मंडल की नई टीम आज जिस जिम्मेदारी को स्वीकार कर रही है, वह केवल पद की नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और संघर्ष की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि व्यापार केवल आर्थिक गतिविधि नहीं है, यह समाज की जीवनरेखा है। हमारे व्यापारी भाई दिन-रात परिश्रम करके न केवल अपने परिवार का पालन करते हैं, बल्कि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बनाते हैं। ऐसे में व्यापार मंडल की भूमिका केवल संगठन चलाने तक सीमित नहीं हो सकती, हमें व्यापारी हितों की रक्षा, समस्याओं के समाधान और प्रशासन से प्रभावी संवाद की मजबूत कड़ी बनना होगा। चंदर नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सोमेश मिश्र ने क्षेत्र के समस्त व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि संगठन सदैव व्यापारी हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बाजार की किसी भी समस्या चाहे वह प्रशासनिक हो, सुविधाओं से जुड़ी हो या व्यापारिक चुनौतियाँ हो, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों तक मजबूती से पहुँचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल का उद्देश्य केवल बैठकें करना नहीं, बल्कि हर व्यापारी की आवाज़ बनना है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी सुबह 11 बजे आए थे लेकिन उन्हें कही अन्य कार्यक्रमों में बाहर जाना था इसलिए वह ज्यादा देर रुक नहीं सके।

