कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।
बीकेटी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की मतगणना बुधवार रात्रि लगभग नौ बजे संपन्न हुई।जिसमें अध्यक्ष पद पर आशीष कुमार सिंह,महामंत्री जितेंद्र बहादुर सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम सागर रावत,उपाध्यक्ष (मध्य)विनय प्रताप सिंह,उपाध्यक्ष (कनिष्ठ)अवनीश कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह,संयुक्त मंत्री पद पर दुर्गेश सिंह चौहान ने विजय प्राप्त किया।वही इस मौक़े पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि सभी गुरुजनों,सम्मानित अधिवक्ता साथियों व मित्रों के अपार सहयोग व आशीर्वाद से बीकेटी बार एसोसिएशन लखनऊ के अध्यक्ष पद पर विजय हुआ।चुनाव में सभी वर्ग के सम्मानित अधिवक्ता साथियों ने जिस प्रकार निःस्वार्थ रूप से मुझे समर्थन,सहयोग और आशीर्वाद प्रदान किया,वह मेरे लिए अविस्मरणीय है।वही महामंत्री पद पर निर्वाचित हुए जितेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं की सभी समस्या अब मेरी समस्या, बीकेटी तहसील के सभी अधिवक्ता साथियों ने जो विश्वास और अपेक्षाओं के साथ मुझे चुना है उस पर मैं शत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगा।वही उपाध्यक्ष कनिष्ठ अवनीश कुमार सिंह(सूरज) ने कहा कि अधिवक्ता का हित का ख्याल और उनके अधिकार को सुरक्षित रखना और उनके लिए कार्य करना हमारे लिए महत्वपूर्ण है जिसके लिए हम सदैव तैयार हैं।
