लखनऊ, कैनविज टाइम्स संवाददाता। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे का गुरुवार को लोहरामऊ सुल्तानपुर रालोद कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। वहीं इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता भी ग्रहण की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अनिल दुबे ने कहा कि एनडीए सरकार किसानों व समाज के सभी वर्गों के लिए काम कर रही है। उन्होंने उपस्थित लोगों से गांव गांव अभियान चला कर सदस्यता अभियान चलाने को कहा। उन्होंने पार्टी के सिद्धांतों और विचारों को साझा किया, जिससे प्रभावित होकर सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली।