Search News

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर प्रवास के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्ग रहेंगे बंद

छत्तीसगढ़
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kritika pandey
  • Updated: October 3, 2025

कैनविज टाइम्स, डिजिटल डेस्क ।

छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में विश्व प्रसिद्ध दशहरा उत्सव की धूम इस बार और भी खास होने वाली है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चार अक्टूबर को जगदलपुर पहुंचेंगे। यहां वे मुरिया दरबार और अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस दाैरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित कई वीआईपी के प्रवास को देखते हुए यातायात विभाग ने आम जनता के लिए विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए हैं। सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक कई प्रमुख मार्ग बंद रहेंगे, ताकि सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित हो सके। विभाग ने अपील की है, कि नागरिकों को असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करना चाहिए। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 जगदलपुर रायपुर मार्ग पर भारी वाहनों का शहर में प्रवेश सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक पूरी तरह वर्जित रहेगा। आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलेंस को इससे छूट दी गई है। लालबाग मार्ग पर आम आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इसके बजाय, बोधघाट थाना के पीछे हाटकचोरा रोड से एनएच-30 की ओर वैकल्पिक रूट अपनाएं। यातायात विभाग ने अतिथियों, मीडिया के लिए स्पष्ट रूट निर्धारित किए हैं। लालबाग ग्राउंड कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए वीआईपी, मंच अतिथि और मीडिया के लिए स्टेट बैंक चौक से कोतवाली तिराहा, आईजी बंगला तिराहा होते हुए लालबाग-सनसिटी मार्ग निर्धारित किया गया है। अलग-अलग जगह से आने वाले आम जनता के लिए कोण्डागांव-रायपुर रोड एनएच-30 से आमागुड़ा चौक होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचा जा सकता है। गीदम-सुकमा रोड से तेली मारेंगा आड़ावाल बायपास या गीदम नाका-सर्गीपाल रोड से बोधघाट थाना के पीछे हाटकचोरा रोड होते हुए आमागुड़ा चौक। लोहण्डीगुड़ा मार्ग से पल्लीनाका से बीआर कोल्ड स्टोरेज, सर्गीपाल रोड होते हुए हाटकचोरा रोड-आमागुड़ा चौक। जगदलपुर शहरवासी के लिए चांदनी चौक से बोधघाट थाना के पीछे हाटकचोरा रोड होते हुए आमागुड़ा चौक पहुंचा जा सकता है। यातायात विभाग ने यह भी दिशा निर्देश जारी किया है कि वाहनों को पार्किंग के बाद पैदल ही लालबाग कार्यक्रम स्थल की ओर जाया जा सकता है। वीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निम्न मार्गों पर आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इनसे दूर रहकर असुविधा से बचा जा सकता है। कुम्हारपारा चौक शहीद पार्क - स्टेट बैंक चौक गोलबाजार चौक - मिताली चौक -दंतेश्वरी मंदिर सिरहासार भवन स्व. बलीराम कश्यप चौक सुबह 10.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक सिरहासार भवन स्व. बलीराम कश्यप चौक सर्किट हाउस चौक - भंगाराम चौक आईजीपी बंगला तिराहा पुलिस शहीद पुलिस आफिसर्स मेस तिराहा - लालबाग हाउसिंग बोर्ड तिराहा सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक आईजी बंगला तिराहा कोतवाली मार्ग त्रिवेणी परिसर पेट्रोल पंप झंकार टाकिज तिराहा पार्क कुम्हारपारा चौक दोपहर 1 बजे से दोपहर 4 बजे तक इन प्रतिबंधित मागों के स्थान पर चांदनी चौक से बोधघाट थाना के पीछे हाटकचोरा मार्ग से एनएच-30 की ओर डायवर्ट किया गया है।

Breaking News:

Recent News: