Search News

केंद्रीय पंचायती राज्य मंत्री की उपस्थिति में ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

पीलीभीत
  • By Kanhwizz Times
  • Reported By: Kanwhiz Times
  • Updated: March 5, 2025

कैनविज टाइम्स,डिजिटल डेस्क। नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के निमित्त राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें प्रतिभाग करने जनपद पीलीभीत के ब्लॉक मरौरी की ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा भी पहुंची कार्यक्रम में पूरे भारतवर्ष के कोने-कोने से आए निर्वाचित महिला पंचायत जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने राज्यों की वेशभूषा में एकत्र हुई।महिला सशक्तिकरण को लेकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को आगे बढ़ाने और सम्मान देने का कार्य किया जा रहा है। यह डबल इंजन की सरकार में देखने को मिल रहा है। 

चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र में हो चाहे चिकित्सा के क्षेत्र में हो चाहे स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को देखा जा सकता है। आज डबल इंजन की सरकार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एव मुख्यमंत्री योगी सुचारू रूप से संचालित कर रहे हैं। इस सम्मान के लिए ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है। जो महिलाओं महिलाओं के सम्मान के लिए और महिला सशक्तिकरण की विभिन्न योजनाएं संचालित कर रहे हैं। इस सम्मेलन में भारतवर्ष के कोने-कोने से आई महिला जनप्रतिनिधि  उपस्थित रही है। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल,पंचायती राज पशुपालन डेयरी केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्री और केंद्रीय सचिवालय के सचिव मौजूद रहे है।

Breaking News:

Recent News: